दही का साइड इफेक्ट क्या है?HealthPlanet

Posted on Fri 3rd Mar 2023 : 10:25

ज्यादा मात्रा में दही के सेवन से होने वाले नुकसान |

1) पेट को फूला हुआ महसूस करा सकता है

दही में लैक्टोज होता है, जो लैक्टोज इंटोलरेंस लोगों के लिए समस्याग्रस्त हो सकता है. लैक्टोज एक मिल्क शुगर है जिसे एंजाइम लैक्टेज द्वारा पचाया जाता है. अगर आपके पास इस एंजाइम की कमी है, तो डेयरी फूड्स खाने से सूजन और गैस हो सकती है. अगर आप लैक्टोज असहिष्णु हैं, तो दही का का सेवन सीमित मात्रा में ही करें.

2) वजन बढ़ाता है

अगर आप सीमित मात्रा में दही का सेवन करते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद है, लेकिन वहीं अगर आप दही सेवन बढ़ा देते हैं तो यह आपके वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है. दही में कैलोरी और वसा हो सकती है. अगर आप बाहर से दही खरीद रहे हैं तो उसके लेवल को पढ़ें और फैट और कैलोरी वाली दही की बजाय प्रोटीन वाली दही का चुनाव करें.

3) किडनी की पथरी

दही में मौजूद कैल्शियम का हाई लेवल आपको किडनी की पथरी या प्रोस्टेट कैंसर का शिकार बना सकती है. बहुत अधिक दही खाने से आयरन और जिंक का अवशोषण भी कम हो सकता है, जिसके परिणामस्वरूप आपकी रक्त वाहिकाओं में कैल्शियम का निर्माण हो सकता है.

4) ब्रेन फंक्शन को करता इफेक्ट

गैस्ट्रोएंटरोलॉजी जर्नल में प्रकाशित महिलाओं पर किए गए एक अध्ययन के अनुसार, दिन में दो बार प्रोबायोटिक दही का सेवन करने से मस्तिष्क की कार्यप्रणाली पर असर पड़ता है. अध्ययन से पता चला है कि प्रोबायोटिक दही के सेवन से सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में मस्तिष्क की गतिविधि कम हो जाती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info